देश की खबरें | अनिल परब के खिलाफ लाएंगे विशेषाधिकार हनन नोटिस : डांस बार विवाद पर मंत्री कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता योगेश कदम ने सोमवार को कहा कि वह शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनिल परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने (परब)ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और उनका नाम एक ‘‘डांस बार’’ से जोड़ा है, जो राज्य में प्रतिबंधित हैं।

मुंबई, 21 जुलाई महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता योगेश कदम ने सोमवार को कहा कि वह शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनिल परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएंगे क्योंकि उन्होंने (परब)ने उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं और उनका नाम एक ‘‘डांस बार’’ से जोड़ा है, जो राज्य में प्रतिबंधित हैं।

कदम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह विधान परिषद के सभापति को परब के खिलाफ पत्र लिखेंगे क्योंकि एमएलसी ने उनके खिलाफ झूठी टिप्पणी की है जबकि वह सदन में मौजूद भी नहीं थे। यह नियमों के विपरीत है और इसे रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए।

पिछले हफ्ते परब ने आरोप लगाया था कि मुंबई के एक ‘‘डांस बार’’ का परमिट मंत्री योगेश कदम की मां के नाम पर है लेकिन मंत्री ने इस आरोप को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया।

परब ने आरोप लगाया था कि यह हितों का टकराव है क्योंकि मंत्री जिस विभाग का हिस्सा हैं उसमें उनका कोई व्यावसायिक हित नहीं हो सकता है।

परब ने राज्य विधान परिषद में कहा था कि 30 मई को मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित ‘सावली’ बार पर पुलिस ने छापा मारा था और वहां से 22 बार डांसर, 22 ग्राहक और वहां के चार कर्मचारियों हिरासत में लिया था।

कदम ने कहा, ‘‘परब द्वारा उठाए गए सभी मामलों से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनिल परब के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज कराने जा रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल