Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 69th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 69वां मुकाबला कल यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को 4 मैचों में जीत और 9 मुकाबलों में हार मिली है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मैचों में हार का सामना किया है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS, IPL 2026 68th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और नौ मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम को सात मुकाबलों में जीत और छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (MI vs RR Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. मुंबई इंडियंस को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 मैच अपने नाम कर चुकी है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 100 रन से जीत दर्ज की थी.
राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली थी. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला कल यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां की छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में मदद करती है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है. स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ हद तक सहायता मिलने की संभावना है. पिछले कुछ मुकाबलों में यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है.
मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला कल यानी 24 मई को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 24 मई को मुंबई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (MI vs RR Match Key Players To Watch Out)
मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने पिछले 8 मुकाबलों में 193.14 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं. वहीं, तिलक वर्मा के बल्ले से पिछले 10 मुकाबलों में 322 रन निकले हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 45.7 की औसत से 457 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में गजनफर ने पिछले 8 मैचों में 12 विकेट झटके हैं. वहीं, जोफ्रा आर्चर ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला? (MI vs RR Live Streaming And Telecast Details)
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs RR 69th T20 Match Playing Prediction)
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा.
नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY