टीवी

श्रीसंत को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया ऐसा बयान, फैंस ने कहा- बिग बॉस में सब फिक्स होता है

रियल‍िटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है. बीती रात इस शो के पहले एपिसोड का प्रसारण किया गया

श्रीसंत को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया ऐसा बयान, फैंस ने कहा- बिग बॉस में सब फिक्स होता है
श्रीसंत और रोहित शेट्टी (Photo Credits: Instagram)

रियल‍िटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi) के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है. बीती रात इस शो के पहले एपिसोड का प्रसारण किया गया. एपिसोड की शुरुआत में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने श्रीसंत (Sreesanth) को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से फैंस बिग बॉस (Bigg Boss) की र‍ियलिटी पर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, रोहित ने कहा कि श्रीसंत कुछ वोट्स कम होने की वजह से बिग बॉस का खिताब जीतने से चूंक गए. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शो की शूटिंग जुलाई और अगस्त में हुई थी, तो रोहित शेट्टी को कैसे पता कि श्रीसंत बिग बॉस 12 के रनर अप बने.

साथ ही एक यूजर का यह भी कहना है कि श्रीसंत पिछले 105 दिनों से बिग बॉस के घर के अंदर थे, फिर वह पहले ही दिन से खतरों के खिलाड़ी में कैसे दिख सकते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों ने बिग बॉस को स्क्रिप्टेड भी बताया.

यह भी पढ़ें:-  Bigg Boss 12: विजेता दीप‍िका कक्कड़ को मिली एस‍िड अटैक की धमकी, श्रीसंत की हार से नाराज हैं फैन्स

आपको बता दें कि श्रीसंत के अलावा पुनीत पाठक, आदित्य नारायण, विकास गुप्ता, अविका गौर, एली गनी, शमिता शेट्टी, जैन ईमाम, जैस्मिन भसीन, भारती, हर्ष हर्ष लिंबाचिया और रिद्धिमा पंडित ने भी इस बार 'खतरों के खिलाड़ी 9' में भाग लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2019 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).