डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस छवि मित्तल कर रही हैं कई परेशानियों का सामना, कहा- मुझे एक कान से सुनाई नहीं दे रहा
एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने हाल ही में अपने बच्चे को जन्म दिया था. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया कि डिलीवरी के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा.
एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने हाल ही में अपने बच्चे को जन्म दिया था. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया कि डिलीवरी के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. छवि ने लिखा कि, "मेरे पैरों में इतनी सूजन आ गई है कि फ्लिप फ्लॉप भी फिट नहीं आ रही है. मेरे बाकी शरीर का भी यही हाल है. स्पाइनल टैप के कारण मेरे सर में बहुत दर्द हो रहा है. ऐसा लगता है मानो सर फट जाएगा. मुझे एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है. ये भी स्पाइनल टैप की वजह से हो रहा है."
इसके आगे छवि ने कहा कि, "मुझे रोजाना 5 लीटर पानी पीना है. वॉशरूम जाने के लिए मुझे 15 मिनट लगते हैं. बस लेटे रहने से ही आराम मिलता है. कभी कभी मैं लेटे हुए ही खाना खाती हूं. लेकिन इस वक्त मैं काम कर रही हूं क्योंकि बच्चा सोया हुआ है और शांति है. मुझे पता है कि ये वक्त बीत जाएगा. इस दर्द को मैं भूल जाऊंगी. मगर जिस कष्ट का सामना मेरी आत्मा ने किया, क्या मैं उसे भूल पाऊंगी. जल्द ही मैं अपनी बर्थ स्टोरी शेयर करूंगी जब मैं इसके लिए तैयार महसूस करूंगी."
बता दें कि छवि ने अपने बेटे का नाम अहरम हुसैन रखा है. साल 2005 में उनकी मोहित हुसैन से शादी हुई थी. उनकी एक 6 साल की बेटी भी है, जिसका नाम अरीजा है. छवि ने टीवी शो 'कृष्णदासी' में अहम भूमिका निभाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2019 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

