Parvathi Devi Poster: काजल अग्रवाल का आगामी फिल्म 'पार्वती देवी' से फर्स्ट लुक आया सामने, 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (View Poster)
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की आगामी फिल्म 'पार्वती देवी' से उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है. इस पोस्टर में काजल ने सफेद साड़ी पहनी हुई है, जिसका बॉर्डर गोल्डन रंग का है.
Parvathi Devi Poster: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की आगामी फिल्म 'पार्वती देवी' से उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है. इस पोस्टर में काजल ने सफेद साड़ी पहनी हुई है, जिसका बॉर्डर गोल्डन रंग का है. उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी भी पहनी है, जिसमें वे मां पार्वती का अवतार लग रही हैं. फिल्म 'पार्वती देवी' सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और इसे मुकेश कुमार सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का पोस्टर आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है. पोस्टर में काजल का लुक बेहद आकर्षक और श्रद्धापूर्ण लग रहा है, जिसने दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं. फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. काजल ने इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
'पार्वती देवी' का पोस्टर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

