Pushpa Actor Arrested: फिल्म पुष्पा में काम करने वाला एक्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, आत्महत्या का है मामला
Arrest (Photo Credits: Twitter)

Pushpa Actor Arrested: जगदीश प्रताप बंदारी को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. जगदीश ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आ चुके हैं. उन्होंने फिल्म में केशव का किरदार निभाया था. 30 वर्षीय जगदीश प्रताप एक जूनियर आर्टिस्ट के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. महिला ने 29 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी. वहीं मृतका के परिवारवों ने महिला की मौत के लिए जगदीश को जिम्मेदार ठहराया है. शिकायत और जांच के आधार पर बुधवार को जगदीश को धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. Salaar: प्रभास स्टारर 'सालार' के ट्रेलर ने सिर्फ 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड्स, हासिल किया एक नया मुकाम!