प्रियंका चोपड़ा की इस मदद के लिए सोनाली बेंद्रे ने इमोशनल पोस्ट लिखकर कहा ‘शुक्रिया’
सोनाली बेंद्रे ने इसी के साथ अपनी लेटेस्ट फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है
By Akash Jaiswal | Published: Sep 05, 2018 01:38 PM IST
सोनाली बेंद्रे और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)
कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी दोस्त और एक्टर प्रियंका चोपड़ा का शुक्रियादा किया है. कैंसर के ट्रीटमेंट के चलते सोनाली को अपने बाल भी गंवाने पढ़े जिसके बाद अब उन्होंने अपने लिए एक नया विग तैयार करवाया है. इस नए विग के साथ सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है. फोटो में सोनाली का लुक भी काफी अलग है.
आपको बता दें कि सोनाली ने जो विग बनवाया है उसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने उनकी खास मदद की है. कैंसर का ट्रीटमेंट करवा रहीं सोनाली से मिलने प्रियंका न्यूयॉर्क गईं और वहां उन्हें अपने हेयर स्टाइलिस्ट के बारे में बताया. इसके बाद प्रियंका के हेयर स्टाइलिस्ट ने सोनाली को उनका नया विग तैयार करने में मदद की.
इस बात को लेकर सोनाली काफी खुश हैं और उन्होंने इसके लिए प्रियंका का धन्यवाद किया है. बता दें कि सोनाली मेटास्टेटिस कैंसर से पीड़ित हैं. इस बिमारी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें फौरन इलाज के लिए ले जाया गया.
सोनाली ने भी इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ देने की खातिर अपने परिवार, दोस्त और अपने फैंस का सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुक्रियादा किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).