बिग बॉस 13 के लॉन्च पर सलमान खान को आया गुस्सा, फोटोग्राफर से कहा बैन करो मुझे
बिग बॉस के लॉन्च पर इवेंट कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते सलमान को गुस्सा आ गया. जिसके बाद सलमान खान ने स्टेज से मीडिया फोटोग्राफर को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उसे कोई समस्या है तो मुझे बैन कर दो.
दबंग सलमान खान (Salman Khan) ने कल मुंबई (Mumbai) में बड़े जोर शोर से अपने विवादित शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का लॉन्च किया. इस इवेंट पर पहुंचने के लिए सलमान खान ने मेट्रो (Mumbai Metro) की सवारी की. लेकिन बिग बॉस के लॉन्च पर इवेंट कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते सलमान को गुस्सा आ गया. जिसके बाद सलमान खान ने स्टेज से मीडिया फोटोग्राफर (Photographer) को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर उसे कोई समस्या है तो मुझे बैन कर दो.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सलमान खान जब स्टेज की तरफ बढ़ने लगे तो एक फोटोग्राफर लगातार उनकी फोटो ले रहा था. जिसके फ़्लैश के चलते सलमान को स्टेज पर जाने में दिक्कत हो रही थी. ऐसे में सलमान उसपर नाराज हो जाते हैं. जिसके बाद सलमान उसे कहते ही कि वो हर बार ऐसी हरकत करता है जिससे उन्हें प्रॉब्लम होती है. जबकि बाकि लोग ऐसा नहीं करते.
जिसके बाद सलमान बाकी प्रेस वालों से कहते है कि आप सब को इसमें कुछ करना चाहिए. सलमान यही नहीं रुके इसके बाद सलमान उससे कहते है कि एक काम करना मुझसे प्रॉब्लम है तो मुझे बैन कर दो. आप भी देखिए ये पूरा वीडियो.
Le le bhai le le #SalmanKhan
BHAIJAAN got angry on the people taking too much pictures. Bhai should banned phone and camera at#BiggBoss13 pic.twitter.com/OD57Qr3aXg
— Salman Abdi #Dabangg3 (@SalmanAabdi) September 23, 2019
वैसे शो की बात करे तो बिग बॉस 13 की शुरुआत 29 सितंबर से होगी. इस शो अगले 3 महीने तक ऑन एयर रहेगा. जबकि शो में इस बार सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्जी, आरती सिंह और रश्मी देसाई जैसे नाम के जाने की चर्चा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

