बॉलीवुड

सलमान खान के फैन ने सिंगर सोना मोहपात्रा को भेजा धमकी भरा ईमेल, कहा- घर में घुसकर जान से मार दूंगा

सलमान खान के फैंस सिंगर सोना मोहपात्रा से बेहद नाराज हैं और इस वजह से उन्होंने ईमेल के जरिए उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा है

सलमान खान के फैन ने सिंगर सोना मोहपात्रा को भेजा धमकी भरा ईमेल, कहा- घर में घुसकर जान से मार दूंगा
सलमान खान और सिंगर सोना मोहपात्रा (Photo Credits: Facebook)

सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस बार उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) पर जमकर निशाना साधा जिसके चलते सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर बयानबाजी के चलते सोना सलमान पर भड़की हुईं हैं और ऐसे में उन्होंने ट्विटर पर सलमान को जमकर फटकार लगाईं. अब सोना की इस हरकत पर जहां सलमान खान ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है वहीं उनके फैंस सिंगर पर बौखलाए हुए हैं.

सलमान के फैंस सोना से इतने क्रोधित हैं कि उनमें से एक ने तो ईमेल के जरिए सोना को जान से मारने की धमकी तक दे डाली. सोना को मैसेज करके एक फैन ने लिखा, "एक बार फिर अगर अपने गंदे मुंह से तुमने सलमान के बारे में कुछ भी कहा तो मैं तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें जान से मार दूंगा. ये मेरी पहली और आखिरी चेतावनी है."

इस बात की जानकारी सोना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर देते हुए एक बार फिर सलमान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "बुरे व्यवहार के इस हीरो के फैंस के इस तरह के ईमेल आते रहते हैं. इस तरह के व्यवहार को बढ़ावा देने वाले इंसान ने वाकई में 'भारत' टाइटल से अपना नाता जोड़ रखा है और खुद को इस महान देश के सामान पेश करता है, ये भी कुछ कम नहीं है."

इस ट्वीट को पढ़ने के बाद कई लोगों ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और राष्ट्रिय महिला आयोग (National Commission for Women) को ट्विटर पर टैग करते हुए उनका समर्थन किया. इसी के साथ लोगों ने धमकी देने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सोना को इसकी शिकायत करने को कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).