बॉलीवुड

गोरक्षकों की गुंडागर्दी पर 'सेक्रेड गेम्स' की इस एक्ट्रेस ने जताई चिंता, कहा- ये सब बंद होना चाहिए!

सेक्रेड गेम्स एक्ट्रेस ने गौरक्षकों की गुंडागर्दी पर सवाल उठाते हुए ये ट्वीट किया है

गोरक्षकों की गुंडागर्दी पर 'सेक्रेड गेम्स' की इस एक्ट्रेस ने जताई चिंता, कहा- ये सब बंद होना चाहिए!
कुबरा सैट (Photo Credits: Instagram)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) की जीत के बाद उनका दूसरा कार्यकाल अभी शुरू भी नहीं हुआ कि गौरक्षकों की गुंडागर्दी का एक मामला प्रकाश में आया है. मध्य प्रदेश के सिवनी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हुआ जिसमें कुछ व्यक्ति एक शख्स को बुरी तरह से पीटते हुए नजर आए. बताया गया कि गौरक्षकों को शक था कि वो व्यक्ति अपने साथ गोमांस ले जा रहा है जिसके चलते उन्होंने उसे पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा.

इस मामले के सामने आने के बाद जहां सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं वहीं 'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस कुबरा सैट (Kubbra Sait) ने इसपर अपना दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "ये सब बंद होना चाहिए. इसे अब रोकने की जरूरत है. मैं बेहद चिंतित हूं. या तो ट्विटर पर हम अल्पसंख्यक हैं जिन्हें देश के मामले में कुछ भी कहने का हक नहीं या फिर ये अल्पसंख्यक हैं जो हमारे देश की दुर्दशा करेंगे. अब किसी को कुछ न कुछ करना होगा."

ये भी पढ़ें: गोरक्षा के नाम 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई, असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- नए भारत में आपका स्वागत है

आपको बता दें कि ये वीडियो 22 मई का है लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए इसका संज्ञान लिया. इस मामले पर पीएम मोदी की कड़ी निंदा करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने भी पीएम पर जमकर निशाना साधा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).