मनोरंजन

Namrata Malla Hot Dance Video: नम्रता मल्ला ने 'लाल घाघरा' पर दिखाए कमाल के एक्सप्रेशन तो त्रिशा कर ने 'झुलनी' पर लगाए ठुमके

भोजपुरी इंडस्ट्री की चमकती हुई दो बड़ी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला और त्रिशा कर मधु एक्टिंग और डांस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वे अपनी नई-नई फोटो और वीडियो पोस्ट कर फैंस का ध्यान खींचती हैं. चाहे स्टाइलिश फोटोशूट हो या डांस वीडियो, ये दोनों हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जो सोशल मीडिया पर छा जाता है.

Namrata Malla Hot Dance Video: नम्रता मल्ला ने 'लाल घाघरा' पर दिखाए कमाल के एक्सप्रेशन तो त्रिशा कर ने 'झुलनी' पर लगाए ठुमके

मुंबई, 27 अगस्त : भोजपुरी इंडस्ट्री की चमकती हुई दो बड़ी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला और त्रिशा कर मधु एक्टिंग और डांस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वे अपनी नई-नई फोटो और वीडियो पोस्ट कर फैंस का ध्यान खींचती हैं. चाहे स्टाइलिश फोटोशूट हो या डांस वीडियो, ये दोनों हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जो सोशल मीडिया पर छा जाता है. बुधवार को भी इन दोनों एक्ट्रेस ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-एक वीडियो पोस्ट की, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

नम्रता मल्ला की अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में नम्रता शूट के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वे मिरर के सामने लिपस्टिक लगा रही हैं और हल्की मुस्कान से कैमरे की ओर देख रही हैं. चेहरे पर ब्राइट मेकअप और बालों का स्टाइल उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है. खास बात यह है कि उन्होंने अपने खुले बालों में छोटी-छोटी चोटी बनाई हुई है, जो उन्हें एक मॉडर्न लुक दे रही है. यह भी पढ़े : FIR Against Shahrukh and Deepika: सुपरस्टार शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ वकील ने दर्ज करवाई भरतपुर में एफआईआर, जाने क्या है पूरा मामला

इस वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी का हिट गाना 'लाल घाघरा' चल रहा है, जिसे पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है. यह गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा. इस गाने में पवन सिंह और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री देखने लायक है. इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है और संगीत शुभम राज ने तैयार किया है. सूरज कटोच ने इसका निर्देशन किया है.

वहीं बात करें त्रिशा कर मधु की, तो उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया. इसमें त्रिशा कर प्रिंटेड पिंक कुर्ती में बेहद प्यारी लग रही हैं. इस वीडियो में वे भोजपुरी के रोमांटिक गाने 'झुलनी' पर डांस करती दिख रही हैं. त्रिशा कर मधु के न सिर्फ डांस स्टेप्स, बल्कि उनके चेहरे के एक्सप्रेशन भी कमाल के दिख रहे हैं. बता दें कि 'झुलनी' को यश कुमार और शिल्पी राज ने गाया है. इस गाने के बोल धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और संगीत साजन मिश्रा ने दिया है. वीडियो का निर्देशन दिवाकर पांडे और ऋषु ने मिलकर किया है. इस गाने में यश कुमार और त्रिशा कर की जोड़ी काफी जबरदस्त नजर आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2025 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).