बॉलीवुड

Video: जाह्नवी कपूर के सामने करण जौहर ने सेक्स लाइफ को लेकर किया सवाल, भाई अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान

जब बहन जाह्नवी कपूर के सामने सेक्स लाइफ को लेकर अर्जुन कपूर से किया गया सवाल, देखें विडियो

Video: जाह्नवी कपूर के सामने करण जौहर ने सेक्स लाइफ को लेकर किया सवाल, भाई अर्जुन कपूर ने दिया ये बयान
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में जल्द ही जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी. इस शो पर करण हमेशा की तरह अपने मेहमानों से कई ऐसे सवाल करेंगे जिसका जवाब देने में उनके पसीने छुट जाएंगे. हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड्स के कुछ प्रोमो वीडियोज रिलीज किए गए जिसमें करण अपने शो पर मौजूद अर्जुन कपूर से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल करते हुए दिखे. इसी के साथ वहां कॉफी काउच पर बहन जाह्नवी कपूर भी नजर आईं.

ऐसे में जाह्नवी के सामने जब अर्जुन से ऐसा सवाल किया गया तो वो भी एक आम इंसान की तरह असहज महसूस करने लगे. जब करण उनसे अर्जुन से उनसे उनकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, "पहले आप ये देखिए कि मैं कहां बैठा हूं, मेरे ठीक बगल में मेरी बहन बैठी हुई हैं." अर्जुन का ऐसा रिएक्शन देखकर जाह्नवी खिलखिलाकर हंस पड़ी.

इसके बाद करण ने अर्जुन और जाह्नवी से उनके हॉलीवुड ज्ञान को चेक करते हुए कुछ सवाल किए. देखा गया की अर्जुन हॉलीवुड को खास फॉलो नहीं करते हैं और इसलिए वहां के सॉन्ग्स और आर्टिस्ट्स के बारे में जब उनसे पूछा गया तो वो हैरान रह गए. वहीं दूसरी ओर जाह्नवी ने इस राउंड में सभी सवालों के जवाब देते हुए अपने हॉलीवुड ज्ञान का परिचय दिया.

शो पर जाह्नवी से सवाल किया गया की क्या वो ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं तो उन्होंने इस बात को पूरी तरह से गलत ठहराया. तब भाई अर्जुन ने भी उन्हें छेड़ते हुए कहा की ईशान हमेशा उनके आस पास रहते हैं और उनके लिए बिल्डिंग से छलांग भी लगाते हैं. इसपर जाह्नवी मुस्कुराने लगीं और कहा कि वो सिर्फ स्टंट कर रहे थे.

अब जाह्नवी और अर्जुन के बीच की मजेदार बॉन्डिंग को देखना दर्शकों के लिए बेहद एंटरटेनिंग होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).