बॉलीवुड

Kalank Teaser: इंटरनेट पर छाए फिल्म 'कलंक' के डायलॉग्स, ये मीम्स देखकर हो जाएंगे लोटपोट

धर्मा प्रोडक्शन की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' का टीजर आज इंटरनेट पर लांच कर दिया गया

Kalank Teaser: इंटरनेट पर छाए फिल्म 'कलंक' के डायलॉग्स, ये मीम्स देखकर हो जाएंगे लोटपोट
कलंक टीजर (Photo Credits: Instagram)

करण जौहर की अगली पेशकश 'कलंक' (Kalank Teaser) के टीजर को आज आखिरकार इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), संजय दत्त (Sanjay Dutt), वरुण धवन (Varun Dhawan) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) लीड रोल में नजर आएंगे. आज इस के ग्रैंड टीजरको देखकर दर्शक काफी खुश हैं. इस फिल्म के टीजर की विजुअल अपील और इसके डायलॉग्स दर्शकों को खूब पसंद भी आ रहे हैं.

टीजर को फेसबुक, यूट्यूब और हॉटस्टार पर जारी किया गया है.

टीजर बेहद ही शानदार है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस टीजर को शेयर किया है.

अब फिल्म के टीजर को देखने के बाद डायलॉग्स इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं और इसे लेकर मीम्स भी सामने आ गए हैं. इस फिल्म के डायलॉग 'हमसे ज्यादा बर्बाद और कोई नहीं इस दुनिया में' और 'किसी और की बर्बादी अपनी जीत लगती है इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहे हैं.

इन मीम्स पर डालें  एक नजर.

फिल्म 'कलंक' में आजादी से पहले की एक कहानी को दर्शाया जाएगा. यह एक परिवार की कहानी है जिस की हकीकत के बारे में तब पता लगता है जब सांप्रदायिक दंगे भड़क जाते हैं.

इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है. 'कलंक' को करण जौहर (Karan Johar), साजिद नाडियडवाला (Sajid Nadiadwala), हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2019 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).