बॉलीवुड

बिग बॉस 13: रश्मि देसाई के नखरे देखकर गुस्साई फराह खान, बीच में छोड़ा शो! देखें Video

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में काफी हद तक ड्रामा और लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है. शो में अब कुछ नई वाइल्ड कार्ड एंट्री भी देखने को मिली है. ऐसे में दर्शकों को इसके आनेवाले एपिसोड में और भी ज्यादा एंटरटेनमेंट देखने को मिल सकता है.

बिग बॉस 13: रश्मि देसाई के नखरे देखकर गुस्साई फराह खान, बीच में छोड़ा शो! देखें Video
सिद्धार्थ शुक्ला, फराह खान और रश्मि देसाई (Photo Credits: File Photo)

Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) अपनी गिरती टीआरपी को मद्देनजर रखते हुए अब और भी धमाकेदार होने जा रहा है. शो में जहां नई वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को मिलेगी वहीं दर्शक यहां और भी मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं. ये शो अपने प्री-फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और ऐसे में सभी सदस्य अपना गेम स्ट्रॉन्ग करने में जुटे हुए हैं. इस शो में आज रात फराह खान (Farah Khan) भी शिरकत करती नजर आएंगी. यहां वो बिग बॉस की अदालत में जज के रूप में नजर आएंगी. इसी के साथ सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) यहां वकील के रूप में दिखेंगे.

शो का एक प्रीव्यू भी देखने को मिला है जिसमें फराह रश्मि और सिद्धार्थ को अपना-अपना पक्ष रखने को कहती हैं. लेकिन इस बार भी ये दोनों फराह के सामने बुरी तरह से भीड़ जाते हैं. इस दौरान फराह कहती हैं कि ये अच्छे दोस्त हैं और इसलिए दुश्मनी भी उतनी ही गहरी है और इनके रिश्ते को समझने की जरूरत है.

इस दौरान रश्मि देसाई का गुस्सा देखकर फराह भी नाराज हो जाती हैं और उनसे कहती हैं कि वो ओवर रियेक्ट कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 13: इंटरनेट सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ करेंगे सलमान खान के शो में एंट्री! देखें Video

लेकिन कौन जीतेगा ये टास्क? ये देखना अभी बाकी है. बताया जा रहा है कि आज सरप्राइज मिड-सीजन एलिमिनेशन होगा. बिग बॉस ने स्नेक और लैडर टास्क के दौरान घरवालों का रवैया देखकर सभी को नोमिनेट कर दिया था. यहां पारसा छाबड़ा, सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, शेफाली बग्गा, असीम रियाज, आरती सिंह और शहनाज गिल नोमिनेट हुई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2019 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).