बॉलीवुड

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: अलीबाग के इस खूबसूरत होटल में शादी करेंगे वरुण-नताशा, देखें लोकेशन की ये बेहद शानदार Photos

वरुण धवन और नताशा दलाल आज आखिरकार एक दूसरे के हो जाएंगे. अपने इस रिलेशनशिप को शादी में बदलने जा रहे वरुण और नताशा आज सात फेरे लेकर साथ जीने और मरने की कसमें खाएंगे.

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: अलीबाग के इस खूबसूरत होटल में शादी करेंगे वरुण-नताशा, देखें लोकेशन की ये बेहद शानदार Photos
वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credits: The Mansion House/ Instagram)

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: वरुण धवन और नताशा दलाल आज आखिरकार एक दूसरे के हो जाएंगे. अपने इस रिलेशनशिप को शादी में बदलने जा रहे वरुण और नताशा आज सात फेरे लेकर साथ जीने और मरने की कसमें खाएंगे. इसके लिए तैयारियां भी लगभग पूरी चुकी है और इस कपल की शादी में न सिर्फ परिवार वाले और रिश्तेदार बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराएंगे.

वरुण और नताशा अलीबाग के 'द मेन्शन हाउस' होटल में शादी करेंगे जहां इनके ये दोनों अपने परिवार वालों के साथ इस समय मौजूद हैं. हल्दी मेहंदी और संगीत की रस्म के बाद आज सबसे मुझी फेरों की रस्म अदा की जाएंगी.

(Photo Credits: Facebook)

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan-Natasha Dalal आज अलीबाग में लेंगे सात फेरे, शादी से पहले देखें इस कपल की बेहद रोमांटिक Photos

अलीबाग के खूबसूरत लोकेशन पर स्थित इस होटल की कुछ इनसाइड फोटोज हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आप भी खुश हो जाएंगे.

(Photo Credits: Facebook)

होटल की खास बात ये है कि इस पूरी प्रॉपर्टी को सफेद रंग में रखा गया है और इसमें कई सारे एक्सोटिक स्विमिंग पूल्स, नारियाल के पेड़ समेत अन्य मनमोहक चीजें मौजूद हैं. इस मेन्शन में 25 कमरे हैं जिन्हें पार्टी होस्ट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

(Photo Credits: Facebook)

ये भी पढ़ें: शादी से पहले Varun Dhawan की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे दूल्हे राजा

(Photo Credits: Facebook)

cntraveller.in की रिपोर्ट के मुताबिक खाने-पीने की सुविधा के साथ इस पूरी प्रॉपर्टी की प्रति रात की कीमत 4 लाख रूपए है. ये मेन्शन अलीबाग के एक गांव में स्थित है और Sasawane बीच के बेहद करीब है. इस बीच से प्रॉपर्टी तक बोट की सुविधा भी उपलब्ध है.

(Photo Credits: Facebook)

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: वरुण-नताशा की संगीत सेरेमनी में पहुंचे कई सारे सेलिब्रिटीज, पढ़ें डिटेल्स

(Photo Credits: Facebook)

इसमें  यात्रियों के लिए तीन प्रकार के कमरे उपलब्ध हैं. द स्काई डेक रूम इसमें सबसे छोटा है जिसका वर्ग 375 स्क्वायर फीट है. इसी के साथ इसमें आउटडोर एरिया भी है जहां लोग बैठकर यहां के प्राकृतिक नजारों का आनंद के सकते हैं.

(Photo Credits: Facebook)

बता दें कि वरुण धवन की होने वाली पत्नी यानी नताशा दलाल पेशे से फैशन डिजाइनर हैं जिन्होंने फैशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ट्रेनिंग ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).