बॉलीवुड

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: वरुण-नताशा की संगीत सेरेमनी में पहुंचे कई सारे सेलिब्रिटीज, पढ़ें डिटेल्स

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस वीकेंड अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं और अलीबाग में इसके रस्मों की शुरुआत अभी से हो चुकी है. शनिवार को वरुण वेन्यू में अपनी संगीत सेरेमनी के लिए पहुंचे हुए हैं.

Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: वरुण-नताशा की संगीत सेरेमनी में पहुंचे कई सारे सेलिब्रिटीज, पढ़ें डिटेल्स
वरुण धवन और नताशा दलाल (Image Credit: Facebook)

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इस वीकेंड अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से शादी करने जा रहे हैं और अलीबाग में इसके रस्मों की शुरुआत अभी से हो चुकी है. शनिवार को वरुण वेन्यू में अपनी संगीत सेरेमनी के लिए पहुंचे हुए हैं. वेन्यू के बाहर कार से उतरते वरुण को व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू जीन्स और चेहरे पर मास्क के साथ देखा गया. उनके माता-पिता वरुण व करुणा धवन और भाई रोहित धवन को भी सेरेमनी में भाग लेने के लिए यहां उपस्थित देखा गया.

वरुण और नताशा व उनके परिवार के सदस्यों के अलावा वेन्यू में फिल्मकार शशांक खतान, परिवार संग फिल्मकार कुणाल कोहली, वरुण की भतीजी अंजिनी धवन और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. वरुण की शादी में कई अन्य सेलेब्रिटीज के आने की भी उम्मीद जताई जा रही है. यह भी पढ़े: Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: वरुण धवन और नताशा दलाल के शादी का जश्न आज से होगा शुरू, देखिए वेन्यू पर हो रही तैयारियों की Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

शादी के समारोहों के लिए वरुण के परिवार ने अलीबाग में समंदर के किनारे एक आलीशान रिसॉर्ट को बुक कराया है. 22, 23 और 24 जनवरी को शादी के फंक्शन्स होंगे, जिसमें गेस्ट बायो बबल प्रोटोकॉल का पालन करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).