बॉलीवुड

Varun Dhawan-Natasha Dalal आज अलीबाग में लेंगे सात फेरे, शादी से पहले देखें इस कपल की बेहद रोमांटिक Photos

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी प्रेमिका नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बीते लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे वरुण और नताशा आज आखिरकार अपने इस रिलेशनशिप को एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं.

Varun Dhawan-Natasha Dalal आज अलीबाग में लेंगे सात फेरे, शादी से पहले देखें इस कपल की बेहद रोमांटिक Photos
वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credits: Instagram)

Varun Dhawan and Natasha Dalal Wedding: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज अपनी प्रेमिका नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बीते लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे वरुण और नताशा आज आखिरकार अपने इस रिलेशनशिप को एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं. वरुण और नताशा की शादी का आयोजन अलीबाग में किया गया है जहां उनके परिवारवाले, दोस्त, रिश्तेदारों के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नजर आएंगे.

अलीबाग में लेंगे सात फेरे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varun_natasha_addict120

वरुण और नताशा अपनी शादी के लिए अलीबाग पहुंच चुके हैं. हाल ही में खबर आई थी कि दोल्ल्हे राजा बनने जा रहे वरुण शनिवार को जुहू (मुंबई) से अलीबाग के लिए रवाना हुए जहां रास्ते में उनकी गाड़ी का माइनर एक्सीडेंट भी हुआ जहां बाल-बाल बचते हुए सकुशल अपने गंतव्य पर पहुंचे. बता दें कि शादी समारोह के लिए उनके पिता डेविड धवन और मॉम लाली ने खास तैयारियां भी कर रखी हैं. संगीत सेरेमनी और मेहंदी सेरेमनी के बाद आज ये खूबसूरत जोड़ा एक होगा.

ये भी पढ़ें: शादी से पहले हुआ Varun Dhawan की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे दूल्हे राजा

कौन हैं नताशा दलाल?

नताशा बिजनसमैन राजेश दलाल और गौरी दलाल की बेटी हैं जिन्होंने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की. नताशा और वरुण की मुलाकात 6वीं कक्षा में हुई थी और ये दोनों बैचमेट्स हैं. [पेशे से नताशा एक फैशन डिजाइनर हैं जिन्होंने फैशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (न्यूयॉर्क) से अपनी पढ़ाई की है. साल 2013 में मुंबई लौटकर उन्होंने अपना फैशन लेबल 'नताशा दलाल लेबल' शुरू किया. ब्राइडल वियर और ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट पर काम करना उनकी खासियत मानी जाती है. नताशा को बॉलीवुड लाइमलाइट और चमक-धमक से दूर रहना ही पसंद हैं. शुरू से ही वो प्राइवेट किस्म की इंसान रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hashtagbulletin (@hashtagbulletin)

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan-Natasha Dalal Wedding: वरुण-नताशा की संगीत सेरेमनी में पहुंचे कई सारे सेलिब्रिटीज, पढ़ें डिटेल्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

वरुण ने ऐसे की थी नताशा संग रिलेशनशिप की पुष्टि

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VeeeDeee😍 (@varundvn_lovers_fans)

वरुण धवन भी नताशा दलाल के साथ अपने रिश्ते को प्राइवेट ही रखे हुए थे. अपीन पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछे जाने पर अक्सर वो इसे टाल दिया करते. बाद में साल 2019 में वरुण ने नताशा संग इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके अपने रिश्ते पर मुहर लगाईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).