बॉलीवुड

SWA Awards 2020: ऋतिक रोशन ने किया स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन का समर्थन, अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

स्क्रीन राइटर एसोसिएशन (Screen Writers Association) पहली बार एक ऐसा अवार्ड लेकर आ रहा है जहां पर मुंबई' के उन सितारों को सम्मानित किया जाएगा जो अपने अभिनय के हुनर से ही नहीं बल्कि अपने कलम के जादू से इतिहास रचते आए हैं. जिनके लिखे हुए संवाद और गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किये गए हैं और जो अपने आप में एक नाम हैं.

SWA Awards 2020: ऋतिक रोशन ने किया स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन का समर्थन, अवॉर्ड फंक्शन का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
ऋतिक रोशन और स्क्रीन राइटर्स अवॉर्ड्स (Photo Credits: Instagram/ Twitter)

SWA Awards 2020: स्क्रीन राइटर एसोसिएशन (Screen Writers Association)  पहली बार एक ऐसा अवार्ड लेकर आ रहा है जहां पर मुंबई' के उन सितारों को सम्मानित किया जाएगा जो अपने अभिनय के हुनर से ही नहीं बल्कि अपने कलम के जादू से इतिहास रचते आए हैं. जिनके लिखे हुए संवाद और गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किये गए हैं और जो अपने आप में एक नाम हैं. बॉलीवुड में पहली बार एक ऐसा अवार्ड फंक्शन होने जा रहा हैं जहां सिर्फ लेखकों को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा.

कोरोना महामारी के बीच पहली बार वर्चुअली हो जा रहे इस अवार्ड फंक्शन को सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपना पूरा सपोर्ट दिया हैं. उन्होंने कहा कि वो स्वयं भी इस फंक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की इस लेटेस्ट सेल्फी को देख फैंस हुए दीवाने, बेहद ही हैंडसम लग रहें हैं एक्टर

ऋतिक ने इसपर बात करते हुए कहा, "कहते हैं कि कलम में तलवार से ज्यादा ताकत होती हैं और मुझे भारतीय फिल्मों की ताकत-लेखकों के इस जश्न में शामिल होने की बेहद खुशी हैं. पहली बार दिए जा रहे इन पुरस्कारों के जरिये स्क्रीन राइटर एसोसिएशन से जुड़े लोग लेखकों के योगदान का सम्मान करेंगे. मुझे #SWAawards2020 का इंतजार हैं"

ऋतिक ही नहीं बल्कि उनके पिता राकेश रोशन और फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन भी स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशनकी इस पहल से बेहद खुश हैं और जल्द ही होने वाले इस अनोखे अवार्ड सेरेमनी के लिए उत्साहित भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).