बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम ने छोड़ा ट्विटर, कहा- नेगेटविटी से खुद को दूर रखने आसान तरीका

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 'नकारात्मकता से दूर रहने' के लिए शनिवार को ट्विटर छोड़ दिया. इसके अलावा अभिनेता साकिब सलीम ने भी ट्विटर को अलविदा कहा. सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "नेगेटविटी से खुद को दूर रखने के लिए वह सबसे पहला फैसला ट्विटर से दूर रहने का कर रही हैं. मैं अपना ट्विटर अंकाउट डिएक्टिवेट कर रही हूं.

सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम ने छोड़ा ट्विटर, कहा- नेगेटविटी से खुद को दूर रखने आसान तरीका
सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 'नकारात्मकता से दूर रहने' के लिए शनिवार को ट्विटर छोड़ दिया. इसके अलावा अभिनेता साकिब सलीम (Saqib Saleem) ने भी ट्विटर को अलविदा कहा. सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "नेगेटविटी से खुद को दूर रखने के लिए वह सबसे पहला फैसला ट्विटर से दूर रहने का कर रही हैं. मैं अपना ट्विटर अंकाउट डिएक्टिवेट कर रही हूं. बाय गाइज. आग लगे बस्ती में मैं अपनी मस्ती में, बाय ट्विटर."

सोनाक्षी सिन्हा के ट्विटर पर 15.9 मिलियन फॉलोवर हैं. पिछले लंबे समय से सोशल मीडिया पर सोनाक्षी को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. सुशांत की मौत के बाद भी सोनाक्षी ट्रोल हुईं. उन्हें लेकर भी प्रशसंकों ने कहा कि नेपोटिज्म को ये सितारे बढ़ावा देते हैं. यह भी पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा को आ रही है लिफ्ट में सेल्फी लेने की याद, एक्ट्रेस ने शेयर की फोटो

 

View this post on Instagram

 

Aag lage basti mein... mein apni masti mein! Bye Twitter 👋🏼

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

इस बीच, अभिनेता साकिब सलीम ने शनिवार शाम को घोषणा करते हुए कहा कि मैं ट्विटर से विराम ले रहा हूं. यह भी पढ़े: लॉकडाउन में अपने दोस्त और उसके घर को याद कर रहें हैं साकिब सलीम

उनका कहना है कि उन्होंने जब ट्विटर ज्वाइन किया था तो यहां वह विचारों के आदान प्रदान से खुश थे. लेकिन अब ऐसे प्लेटफॉर्म पर नकारात्मकता बढ़ती जा रही है. वह अब ट्विटर नहीं चलाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).