50 रुपए की पहली सैलरी से शाहरुख ने किया था ताज का दीदार,जानिए अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें
आम आदमी की तरह सेलेब्स की भी कुछ ऐसी बाते होती हैं जिन्हें वे अपने तक ही सीमित रखना चाहते होंगे पर स्टार होने का यह नुकसान तो है कि उनके बारे में कुछ छुप नहीं सकता
अपने पसंदीदा सितारों के बारे में आपने कई बाते सुनी होंगी पर इन स्टार्स के बारे में कुछ ऐसे भी राज हैं जो कभी खबरों का हिस्सा नहीं बन पाए. आम आदमी की तरह इन सेलेब्स की भी कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें वे अपने तक ही सीमित रखना चाहते होंगे पर स्टार होने का यह नुकसान तो है कि उनके बारे में कुछ छुप नहीं सकता. आइए जानते हैं आपके पसंदीदा सितारों के अनसुने किस्से:-
1.शाहरुख खान
Photo Credits : Instagram
आमतौर पर हर व्यक्ति अपनी पहली सैलरी अपने माता-पिता या फिर गर्लफ्रेंड पर खर्च करता है पर शाहरुख खान का तो अंदाज ही अलग है. शाहरुख की पहली सैलरी मात्र 50 रुपए थी और इस रकम से वे दिल्ली से आगरा ट्रैवल कर ताज महल देखने गए थे.
2.सलमान खान

सलमान खान रुमाल या फिर टिशू इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते. भाई को अभी तक मलमल का कपड़ा इस्तेमाल करने की आदत है.
3.करीना कपूर

एक्टिंग से पहले करीना वकील बनना चाहती थी. उन्होंने मुंबई के एक लॉ कॉलेज में एडमिशन भी लिया था पर वे इस कोर्स को पूरा करने में असफल रही.
4.अमिताभ बच्चन

बिग बी के इस राज को सुनके आपको '3- इडियट्स' के वीरू सहास्त्र बुद्धे उर्फ़ 'वायरस' की थोड़ी सी याद जरुर आएगी.अमिताभ भी अपने दोनों हाथों से लिखने की शमता रखते हैं पर हां आप यह मत समझना कि वायरस की तरह लिखते वक्त एक समय पर वे अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
5.शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी से जुड़ी यह बात थोड़ी सी अजीब है. उनके पति राज कुंद्रा और एक्स-बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार की जन्म तिथि एक ही हैं. 9 सितंबर को ये दोनों अपना जन्मदिन मानते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2018 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

