बॉलीवुड

Shahid Kapoor ने वाइफ Mira Rajput संग पूरा किया ग्रेविटी चैलेंज, इंटरनेट पर मजेदार Video हुआ Viral

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जहां अपनी हैंडसम पर्सनालिटी और अपने काम से लोगों का मनोरंजन करते नजर आते हैं वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. इंटरनेट पर मीरा अपनी और शाहिद की कई मजेदार तस्वीरों और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं.

Shahid Kapoor ने वाइफ Mira Rajput संग पूरा किया ग्रेविटी चैलेंज, इंटरनेट पर मजेदार Video हुआ Viral
मीरा राजपूत और अंजना सिंह (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जहां अपनी हैंडसम पर्सनालिटी और अपने काम से लोगों का मनोरंजन करते नजर आते हैं वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. इंटरनेट पर मीरा अपनी और शाहिद की कई मजेदार तस्वीरों और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. बीते रविवार को मीरा ने वीकेंड के मौके पर अपने पति संग घर पर खूब एन्जॉय किया जिसकी कुछ झलकियां उन्होंने इंटरनेट पर भी शेयर की हैं.

मीरा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो शाहिद संग ग्रेविटी चैलेंज (Gravity Challenge) को पूरा करती हुई नजर आ रही हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, "चैलेंज के लिए तुम हमेशा तैयार रहते हो. मिस्टर कपूर. तुमने इसे आसानी से पूरा कर दिया."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

वीडियो में शाहिद बड़ी ही आसानी से इस चैलेंज को पूरा करते हुए नजर आते हैं. इंस्टाग्राम रील्स पर ग्रेविटी चैलेंज के वीडियोज इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं जहां लोग इसे पूरा करके खूब मजे ले रहे हैं.

बात करें वर्कफ्रंट की तो शाहिद जल्द ही अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं. फिल्म में मृणाल ठाकुर भी लीड रोल में हैं और ये फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).