COVID-19: शाहरुख खान-गौरी खान ने क्वारंटाइन के लिए दिया अपना पर्सनल ऑफिस, BMC ने ट्विटर पर की तारीफ
कोरोना वायरस से इस जंग में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना जमकर योगदान दे रहे हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान ने अभी क्वारंटाइमन सुविधा मुहैया कराने में मुंबई महानगरपालिका की मदद करते हुए अपना 4 मंजिला पर्सनल ऑफिस स्पेस दिया है.
Coronavirus in India: कोरोना वायरस से इस जंग में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना जमकर योगदान दे रहे हैं. बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनकी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने अभी क्वारंटाइमन (Quarantine) सुविधा मुहैया कराने में मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Mahanagarpalika) की मदद करते हुए अपना 4 मंजिला पर्सनल ऑफिस स्पेस दिया है. इस जगह पर भी क्वारंटाइन के लिए बेड्स और अन्य आवश्यक चीजें तैयार की जाएंगी.
शाहरुख और गौरी के इस सराहनीय फैसला की प्रशंसा करते हुए मुंबई महानगरपालिका ने ट्विटर पर उनका तहे दिल से धन्यवाद किया और इसकी सूचना लोगों को दी. बीएमसी (BMC) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया, "एक साथ हम सशक्त हैं, हम शाहरुख खान और गौरी खान का शुक्रियादा करते हैं कि उन्होंने अपना 4 मंजिला पर्सनल ऑफिस हमें दिया ताकि हम अपनी क्वारंटाइन सुविधा को बढ़ा सकें. यहां क्वारंटाइन किये गए बच्चों, महिलाओं और बूढों के लिए जरूरत के सभी सामान होंगे. बेशक, समय पर और विचारशील कदम!" ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शाहरुख खान ने भी बढ़ाया मदद का बड़ा हाथ, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
We thank @iamsrk & @gaurikhan for offering their 4-storey personal office space to help expand our Quarantine capacity equipped with essentials for quarantined children, women & elderly.
Indeed a thoughtful & timely gesture!#AnythingForMumbai#NaToCorona https://t.co/4p9el14CvF
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) April 4, 2020
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने कुछ ही दिनों पहले घोषणा करते हुए बताया था कि वें प्रधानमंत्री रहत कोष और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे. इसके अलावा वो अपनी मीर फाउंडेशन, कोलकता नाइट राइडर्स, रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट, रेड चिल्लीज वीएफएक्स समेत अन्य आर्गेनाईजेशन्स के माध्यम से सामाजिक कार्यों के लिए भी दान करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2020 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

