बॉलीवुड

Saroj Khan Funeral: अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ सरोज खान का पार्थिव शरीर, शोक में डूबा बॉलीवुड

बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने आज 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. दिल का दौरा पड़ने के चलते आज मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित गुरु नानक अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.

Saroj Khan Funeral: अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ सरोज खान का पार्थिव शरीर, शोक में डूबा बॉलीवुड
सरोज खान (Photo Credits: Twitter)

Saroj Khan Funeral: बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर सरोज खान ने आज 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. दिल का दौरा पड़ने के चलते आज मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित गुरु नानक अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा और इसके लिए उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से कब्रिस्तान के लिए रवाना हो चूका है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा, "सरोज खान का अंतिम संस्कार आज मालवणी, मलाड (मुंबई) में किया जाएगा. दिल का दौरा पड़ने के चलते उन्होंने गुरु नानक अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया. सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें 20 जून को यहां भर्ती कराया गया था. ये भी पढ़ें: Veteran Choreographer Saroj Khan Passes Away: सरोज खान के निधन से बॉलीवुड को लगा एक और झटका, फैंस ने ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि

सरोज खान के पति बी.सोहनलाल के अलावा उन्हें एक बेटा है जिसका नाम हामिद खान है और साथ ही दो बेटियां हैं जिनका नाम हिना खान और सुकन्या खान है. उनके निधन की खबर से उनके लाखों चाहने वाले शोक में डूबे हुए हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 07:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).