वायरल

Zoom क्लास के दौरान गलती से माइक बंद करना भूला छात्र, उसके फोन से आए X-Rated आवाज ने किया पूरे क्लास का मनोरंजन

जूम वीडियो कॉल के दौरान कई शर्मनाक हरकतों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं. इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने जूम क्साल के दौरान माइक को म्यूट करना भूल गया और गलती से एक्स-रेटेड आवाज ने पूरी क्लास का मनोरंजन किया. उसके क्लिप को पूरी क्लास में प्रसारित किया गया. एलिजाबेथ जूम क्लास का यह वीडियो शुरू में टिकटॉक पर वायरल हुआ, जिसके बाद यह ट्विटर पर वायरल हो गया.

Zoom क्लास के दौरान गलती से माइक बंद करना भूला छात्र, उसके फोन से आए X-Rated  आवाज ने किया पूरे क्लास का मनोरंजन
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान सब कुछ ऑनलाइन (Online) हो गया है. एक ओर जहां छात्र ऑनलाइन क्लास (Online Class) के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रख रहे हैं तो वहीं ऑफिस की मीटिंग्स के लिए भी हैंगआउट (Hangout) और जूम (Zoom) वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल की मदद ली जाती है. हालांकि कोरोना संकट के दौरान जूम कॉल के विफल (Zoom Call Fail)  होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और यह सिलसिला अब भी जारी है. जूम वीडियो कॉल (Video Call) के दौरान कई शर्मनाक हरकतों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं. इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है, जहां एक छात्र क्लास के दौरान माइक को म्यूट करना भूल गया और गलती से एक्स-रेटेड आवाज ने पूरी क्लास का मनोरंजन किया. उसके क्लिप को पूरी क्लास में प्रसारित किया गया. एलिजाबेथ जूम क्लास (Elizabeth Zoom Class) का यह वीडियो शुरू में टिकटॉक पर वायरल हुआ, जिसके ट्विटर पर वायरल हुआ और लोगों ने इस पर अपने रिएक्शन दिए हैं.

कोविड-19 महामारी के कारण ऑफिस  मीटिंग और पढ़ाई के लिए अधिकांश लोग जूम का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि पिछले काफी समय से जूम कॉल के विफल होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और अब एलिजाबेथ जूम क्लास को लेकर ट्विटर पर लोगों ने अजीबो-गरीब प्रतिक्रियाएं दी हैं.

देखें ट्वीट-

सावधान रहें

लोग चिंतित हैं

यह शर्मनाक है

करीब 40 सेकेंड के वीडियो में छात्र के आइकन पर रोशनी दिखती है, क्योंकि उसके डिवाइस में आवाज को सुना जा सकता है. यह आवाज एक्स-रेटेड है, जो आमतौर पर यौन संबंध बनाते समय आती है. कुछ छात्रों ने पूछा कि क्या वह ठीक है? जबकि अन्य छात्रों ने मैसेज के जरिए उसे अपने माइक को म्यूट करने के लिए भी कहा. इस वीडियो को टिकटॉक पर एक ही दिन में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं और अब यह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक भी पहुंच गया है.

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई लोगों ने जूम वीडियो कॉल के दौरान विषम परिस्थितियों का अनुभव किया है. बहरहाल, अगर आप भी जूम पर क्लास या मीटिंग में शामिल हो रहे हैं तो यह सुनिश्चित करें कि आप अपने माइक को सावधानी से म्यूट या अनम्यूट करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).