सलमान खान ने अपने भांजे आहिल के जन्मदिन पर डोनाल्ड डक के साथ किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
सलमान खान (Salman Khan) अपने भांजे आहिल शर्मा (Ahil Sharma) के काफी करीब है. वह उससे बहुत प्यार करते हैं. शनिवार को आहिल का तीसरा जन्मदिन था और इस अवसर पर सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर पार्टी रखी गई थी
सलमान खान (Salman Khan) अपने भांजे आहिल शर्मा (Ahil Sharma) के काफी करीब है. वह उससे बहुत प्यार करते हैं. शनिवार को आहिल का तीसरा जन्मदिन था और इस अवसर पर सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर पार्टी रखी गई थी. पार्टी में मौजूद लोगों ने खूब मौज मस्ती की. इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में सलमान बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. वह डोनाल्ड डक (Donald Duck) के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं.
सलमान खान के फैन पेज ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सलमान खान ने एक स्टाइलिश हैट पहन रखी है और वह बिल्कुल 'काउबॉय' की तरह लग रहे हैं. एक नाजर डालिए इस वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- सरोज खान की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, फिल्म इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा था काम
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

