बॉलीवुड

कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी की फैन हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज, मिर्जापुर एक्टर से मिला ये जवाब!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' के चलते हर तरफ छाए हुए हैं. एक तरफ जहां इस शो को शानदार रिस्पोंस मिला वहीं पंकज भी इस शो में अपने कालीन भैय्या के किरदार के लिए काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं. अब विदेशों से पंकज को उनके काम के लिए सराहना प्राप्त हो रही है.

कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी की फैन हुईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज, मिर्जापुर एक्टर से मिला ये जवाब!
पंकज त्रिपाठी और इकरा अजीज (Photo Credits: Instagram)

Mirzapur 2: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपने वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' के चलते हर तरफ छाए हुए हैं. एक तरफ जहां इस शो को शानदार रिस्पोंस मिला वहीं पंकज भी इस शो में अपने कालीन भैय्या के किरदार के लिए काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं. अब विदेशों से पंकज को उनके काम के लिए सराहना प्राप्त हो रही है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज (Iqra Aziz) भी 'मिर्जापुर 2' देखने के बाद पंकज की फैन हो गई हैं.

इकरा ने पंकज के लिए तारीफों के पुल बांधते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, "हाय कालीन भैय्या, आप मेरे फेवरेट हो." अपने इस पोस्ट में उन्होंने पंकज त्रिपाठी को टैग किया है.

इकरा अजीज की इंस्टाग्राम स्टोरी (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: Mirzapur 2 की माधुरी यादव रियल लाइफ में हैं इतनी बोल्ड, हॉट फोटोज देखकर फटी रह जाएंगी आंखें (See Pics)

हालांकि इकरा तब हैरान रह गईं जब पंकज ने उन्हें उनकी प्रशंसा के लिए आभार व्यक्त करते हुए जवाब दिया. पंकज ने जवाब में उन्हें हाथ जोड़ते हुए इमोजी भेजी.

इकरा अजीज को पंकज त्रिपाठी का मिला जवाब (Photo Credits: Instagram)

इसपर इकरा काफी खुश हुईं और उन्होंने इसका स्क्रीनशॉर्ट पोस्ट करते हुए कहा कि पंकज जी ने मुझे रिप्लाई किया और मुझे भरोसा नहीं हो रहा." इससे इस बता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि अमेजन प्राइम वीडियो की 'मिर्जापुर' सीरीज पाकिस्तानी फैंस के साथ ही वहां के सेलिब्रिटीज का भी भरपूर प्यार मिल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).