पत्नी करीना और बेटी सारा के साथ घर लौटे सैफ
सैफ अली खान को अस्पताल से घर लाने के लिए उनकी पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान अस्पताल पहुंची थीं. दोनों के साथ सैफ अली खान अपने घर लौटे हैं. यह भी पढ़े: Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान के घर पहुंची पुलिस, पूरे क्राइम सीन को किया रीक्रिएट
डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह
सैफ अली खान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। सैफ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है.
सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुआ था हमला
16 जनवरी को सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया था. इसके बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई थी. उनकी सर्जरी सफल हुई. जिसके बाद अब उन्हें आज डिस्चार्ज कर दिया गया
सैफ पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार है
पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था, पुलिस उससे इस पूरे मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है, आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह बांग्लादेशी है और राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती का खिलाड़ी भी रह चुका है.