बॉलीवुड

Milkha Singh Passes Away: मिल्खा सिंह के निधन से शॉक में सेलिब्रिटीज, Amitabh Bachchan-Akshay Kumar समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ानेवाले मिल्खा सिंह ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. मशहूर एथलिट के निधन से देश में शोक की लहर है. कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मिल्खा सिंह का 18 जून, रात 11.30 बजे निधन हो गया.

Milkha Singh Passes Away: मिल्खा सिंह के निधन से शॉक में सेलिब्रिटीज, Amitabh Bachchan-Akshay Kumar समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
अमिताभ बच्चन, मिल्खा सिंह और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

Milkha Singh Passes Away: विश्वभर में भारत का गौरव बढ़ानेवाले मिल्खा सिंह ने अब इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. मशहूर एथलिट के निधन से देश में शोक की लहर है. कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मिल्खा सिंह का 18 जून, रात 11.30 बजे निधन हो गया. उनके निधन की खबर से हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी शोक के बादल छा गए हैं.

मिल्खा सिंह की जीवनी को दर्शकों के सामने पेश करने वाले और फिल्म में उनकी भूमिका निभानेवाले फरहान अख्तर ने ट्वीट कर उनके उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की है. साथ ही अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन रितेश देशमुख समेत कई सारे सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है. इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh)

मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

अनुपम खेर (Anupam Kher)

आपको बता दें कि 20 मई को मिल्खा सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इसके बाद 2 जून ओ उनका ऑक्सीजन लेवल घटने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था जहां कुछ समय बाद उनकी सेहत में सुधार देखने को मिला था. इस दौरान बीते शुक्रवार को खबर आई कि मिल्खा सिंह का निधन हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2021 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).