बॉलीवुड

मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में कमाए 23.40 करोड़ रुपये, अब भी सिनेमाघरों में मचा रही है धूम

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी- 2, 1600 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई, वहीं विदेशों में ये फिल्म 505 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई. मर्दानी- 2 महिलाओं पर रेप और उन पर होने वाले अत्याचार पर बेस्ड है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है. पांच दिन बाद भी लगातार फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है

मर्दानी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में कमाए 23.40 करोड़ रुपये, अब भी सिनेमाघरों में मचा रही है धूम
मर्दानी 2 (Image Credit: YouTube)

रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की फिल्म मर्दानी- 2 (Mardaani 2) 1600 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई, वहीं विदेशों में ये फिल्म 505 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई. मर्दानी- 2 महिलाओं पर रेप और उन पर होने वाले अत्याचार पर बेस्ड है. फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है. पांच दिन बाद भी लगातार फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसका धमाल जारी है. सोमवार को फिल्म ने 2.85 करोड़ की कमाई की, तो वहीं शुक्रवार तक फिल्म ने 3.80 करोड़, शनिवार 6.55 करोड़, रविवार 7.80 करोड़ और सोमवार को 2.85 करोड़ के हिसाब से फिल्म ने भारत में 23. 40 करोड़ की कमाई कर ली है. शनिवार और रविवार को इस फिल्म को देखने दर्शक भारी मात्रा में पहुंचे.

यश राज फिल्म्स (YRF) ने फिल्म के कलेक्शन के बारे में खुद बताया कि मर्दानी-2 ने 2.80 करोड़ रुपये कमाए. साल 2018 में रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई थी. मर्दानी-2 साल 2014 में आई 'मर्दानी' के मुकाबले कहीं ज्यादा जबरदस्त है.

देखें पोस्ट:

 यह भी पढ़ें: Mardaani 2 Box Office Collection: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 2 ने किया धमाका, पहले वीकेंड की कमाई आई सामने

रानी मुखर्जी की एक्टिंग और एक्शन दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. अपनी एक्टिंग से एक बार फिर रानी ने खुद को साबित कर दिया है. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी फिल्म की कहानी बेहद पसंद आ रही है. फिल्म में रानी के किरदार की जमकर तारीफ़ हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2019 02:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).