Anil Deshmukh on Kangana Ranaut: कंगना रनौत के बयान पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का पलटवार, कहा-उन्हें मुंबई में रहने का कोई हक नहीं
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में शुरू से ही कंगना रनौत चर्चा में रही हैं. कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई से लेकर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी हुई है. कंगना के मुंबई पुलिस से डर लगता है वाले बयान पर संजय राउत ने आड़े हाथ लेते हुए मुंबई न आने की सलाह दी. जिस पर कंगना बिफर गई और मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर डाली.
नई दिल्ली, 4 सितंबर. बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide Case) के आत्महत्या मामले में शुरू से ही कंगना रनौत चर्चा में रही हैं. कंगना ने बॉलीवुड में ड्रग सप्लाई से लेकर कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी हुई है. कंगना के मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से डर लगता है वाले बयान पर संजय राउत (Sanjay Raut) ने आड़े हाथ लेते हुए मुंबई न आने की सलाह दी. जिस पर कंगना बिफर गई और मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से कर डाली. इसी बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh) ने कंगना रनौत (Kangana Rananut) पर पलटवार कर कहा कि उन्हें मुंबई में रहने का कोई हक नहीं है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस से की जाती है. मुंबई पुलिस को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है. इसके खिलाफ रिटायर्ड IPS अधिकारी कोर्ट में गए हैं. ऐसी तुलना जो उन्होंने (कंगना) की है उसके बाद उनको महाराष्ट्र या मुंबई में रहने का कोई हक नहीं है. यह भी पढ़ें-Urmila Matondkar Slams Kangana Ranaut: उर्मिला मातोंडकर ने POK कमेंट पर कंगना रनौत को दिया करारा जवाब, कहा- कोई एहसान फरामोश ही मुंबई के लिए ऐसा कह सकता है
ANI का ट्वीट-
Mumbai Police is compared to Scotland Yard. Some people are trying to target Mumbai Police. An IPS officer has gone to court against this...After, her (#KanganaRanaut's) comparison of Mumbai Police...she has no right to live in Maharashtra or Mumbai: State Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/dy1OWIFAjl
— ANI (@ANI) September 4, 2020
वहीं आज फिर कंगना रनौत ने ट्वीट के जरिए एक बयान में कहा कि मैं देख रही हूं कि अधिकतर लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं. इसलिए मैंने अगले सप्ताफ 9 सितंबर को मुंबई आने का फैसला किया है. मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने की जानकारी पोस्ट कर दूंगी, किसी के बाप में दम है तो मुझे रोक लेना.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

