बॉलीवुड

Kangana Ranaut और निखिल द्विवेदी के बीच ट्विटर पर छिड़ी बहस, एक्ट्रेस ने कहा- बॉलीवुड पर दुनिया हंसती है

कंगना रनौत और फिल्म एक्टर निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) के बीच ट्विटर पर बहस देखने को मिली. दोनों जमकर अपनी बात को रखते दिखाई दिए.

Kangana Ranaut और निखिल द्विवेदी के बीच ट्विटर पर छिड़ी बहस, एक्ट्रेस ने कहा- बॉलीवुड पर दुनिया हंसती है
कंगना रनौत और निखिल द्विवेदी (Image Credit: Instagram)

सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल तक पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन लोगों पर निशाना साधती दिखाई दे रही हैं. ऐसे में अब कंगना रनौत और फिल्म एक्टर निखिल द्विवेदी (Nikhil Dwivedi) के बीच ट्विटर पर बहस देखने को मिली. दरअसल समाजवादी पार्टी के मेम्बर मनीष जगन अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जया बच्चन का सपोर्ट किया जिसके बाद कंगना ने ट्वीट करके लिखा कि इंडस्ट्री सिर्फ़ करण जोहर/उसके पापा ने नहीं बनाई,बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मज़दूर ने बनाई है,उस फ़ौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया,उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है,उस नागरिक ने जिसने टिकट ख़रीदा और दर्शक का किरदार निभाया,इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासीयों ने बनाई है.

कंगना के इस ट्वीट के बाद निखिल द्विवेदी ने एक्ट्रेस को जवाब में लिखा कि इस तर्क से फ़िल्म जगत के भी एक एक व्यक्ति ने सारे भारतवर्ष का निर्माण किया है. हर चीज में हमारा भी उसी तरह योगदान है. आपको बनाने में भी. आपकी फिल्मों कि टिकट भी हम ने खरीदी हैं मगर कल को आप कुछ गलत करें या सही तो हम सम्पूर्ण फिल्मजगत को ना तो दोषी ठहरा सकते हैं ना दाद दे सकते हैं.

निखिल के इस ट्वीट के बाद कंगना ने जवाब लिखा कि क्या निर्माण किया? आइटम नम्बर्ज़ का? अधिकतर वाहियात फ़िल्मों का? ड्रग्स कल्चर का? देशद्रोह और टेररिज़म का? बॉलीवुड पर दुनिया हंसती है, देश का हर जगह मखौल बनाया जाता है, पैसे और नाम तो दवूद ने भी कमाया है मगर इज़्ज़त चाहिए तो उसे कमाने की कोशिश करो काली करतूतें छुपाने की नहीं.

कंगना के ट्वीट पर रिप्लाई करते निखिल ने लिखा कि अगर यह इतनी ही वाहियात जगह थी तो आपको यहां किस चीज ने आकर्षित किया कि आप इतना सब छोड़ के इतनी मुसीबते सहने के बाद भी यहां डटी रहीं? कुछ तो सही देखा होगा ना आपने भी? वही सही हमें भी दीखता है. काली करतूतों को ज़रूर उजागर कीजिये जैसे कि हर उद्योग कि होनी चाहिए. हम आपका समर्थन करेंगे. यहां भी कंगना चुप नहीं बैठी उन्होंने साफ़ लिखा कि जी मैं आकर्षित हुई क्यूँकि जो माफिया यहाँ लोगों पे अत्याचार और जुल्म कर रही है, उसकी पोल एक दिन खुलनी थी, और खुल गयी.

कंगना रनौत अपनी बातों को हर बार पूरी बेबाकी की साथ रखती हैं. निखिल के साथ इस जुबानी जंग में भी कंगना ने पूरी बेबाकी दिखाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2020 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).