फिल्म 'थलाइवी' के लिए कंगना रनौत ने दिया प्रोस्थेटिक माप, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश
दिवंगत नेता जयललिता के जीवन पर आधारित आगामी बहुभाषी फिल्म 'थलाइवी' में अपनी भूमिका के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में अमेरिका में प्रोस्थेटिक माप दिया है. कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें अभिनेत्री प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं.
लॉस एंजेलिस : दिवंगत नेता जयललिता (Jayalalithaa) के जीवन पर आधारित आगामी बहुभाषी फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) में अपनी भूमिका के लिए अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में अमेरिका में प्रोस्थेटिक माप दिया है. कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें अभिनेत्री प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं.
इसके साथ रंगोली ने लिखा, "प्रोस्थेटिक्स के लिए माप इसी तरह से लिया जाता है, एक कलाकार होना आसान नहीं है. कंगना उस चीज में भी इतनी शांत हैं, जिसे देखना ही हमारे लिए दम घुटने जैसा है."
यह भी पढ़ें : ‘थलाइवी’ के लुक टेस्ट के लिए अमेरिका रवाना हुईं कंगना रनौत, फिल्म में निभाएंगी दिवंगत नेता जयललिता का किरदार
इस फिल्म का निर्देशन ए. एल विजय कर रहे हैं, वहीं इसे विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेष आर. द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

