बॉलीवुड

Kabir Singh: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गया 'कबीर सिंह' का जादू , यूजर्स बोलें- शाहिद की बेस्ट परफॉर्मेंस

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म को लेकर दर्शकों की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ हो रही है. साथ ही फैन्स इसे शाहिद के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं. साथ ही उन्हें कियारा आडवाणी का काम भी पसंद आ रहा है.

Kabir Singh: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गया 'कबीर सिंह' का जादू , यूजर्स बोलें- शाहिद की बेस्ट परफॉर्मेंस
फिल्म 'कबीर सिंह' के कुछ सीन्स (Photo Credits: Youtube)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) का रीमेक है. फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने किया है. फिल्म को लेकर दर्शकों की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ हो रही है. साथ ही फैन्स इसे शाहिद के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं. साथ ही उन्हें कियारा आडवाणी का काम भी पसंद आ रहा है.

एक यूजर ने लिखा कि, "पहला हाफ लाजवाब है. शाहिद कपूर का काम उम्दा है. कियारा ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया है. फर्स्ट हाफ में दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन है." एक और यूजर ने शाहिद कपूर की अदाकारी को उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है. साथ ही उसने कियारा अडवाणी की भी तारीफ की है. बाकी फैन्स फिल्म को अभी से सुपर हिट बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें:- शाहिद कपूर ने फिल्म 'कबीर सिंह' में अपने किरदार को लेकर कही ये बड़ी बात

आपको बता दें कि लेटेस्टली हिंदी ने फिल्म 'कबीर सिंह' को 3.5 स्टार्स के साथ रेट किया था. हमारे रिव्यू में हमने आपको बताया था कि, "शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसे अपने गुस्से पर काबू नहीं होता है. फिल्म में शाहिद का किरदार काफी अलग है. उनके रोल को समझने में दर्शकों को शुरुआत में तकलीफ हो सकती है मगर फिल्म के अंत तक लोग उनके किरदार के साथ रिलेट कर सकेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2019 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).