बॉलीवुड

आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह तक, विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी

भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) भारत वापस लौट चुके हैं. उनकी वापसी का हर देशवासी को बेसब्री से इंतजार था. जैसे ही उन्हें देश की धरती पर पहले कदम रखें, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी

आलिया भट्ट से लेकर रणवीर सिंह तक, विंग कमांडर अभिनंदन की भारत वापसी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताई खुशी
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और अभिषेक बच्चन (Photo Credits: File Image)

भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के विंग कमांडर अभिनंदन (Wing Commander  Abhinandan) भारत वापस लौट चुके हैं. उनकी वापसी का हर देशवासी को बेसब्री से इंतजार था. जैसे ही उन्होंने देश की धरती पर पहले कदम रखें, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. बॉलीवुड सितारों (Bollywood Stars) ने भी भारतीय पायलट की वापसी पर सोशल मीडिया पर खुशी जताई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) जैसे स्टार्स ने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर ट्विटर पर ट्वीट्स किए हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा कि, "हमारा हीरो घर वापस आ गया है. "

अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर खुशी जताई. उन्होंने लिखा कि, "वेलकम बैक अभिनंदन."

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने लिखा कि, "आप एक रियल हीरो है. हम एक राष्ट्र के तौर पर आपके साथ खड़े हैं. आपकी निस्वार्थ सेवा के लिए शुक्रिया. जय हिंद."

यह भी पढ़ें:-  विंग कमांडर अभिनंदन लौटे भारत तो सोनू निगम ने की लोगों से अपील- अब तमीजदार बनें और पाकिस्तान को चिढ़ाना बंद करें

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने लिखा कि, "वेलकम बैक होम अभिनंदन... एक सच्चे हीरो. ये सब देखकर ऐसा लगता है कि अभी सारी मानवता खत्म नहीं हुई है."

रणवीर सिंह ने लिखा कि, "घर में आपका स्वागत है अभिनंदन. आपकी वीरता सर आंखों पर."

आपको बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान द्वारा भारत की जमीन पर हमला करने  की कोशिश की गई थी. इस हमले का करारा जवाब देते हुए विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में चले गए थे. वहां पर पाकिस्तानी आर्मी ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया. गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय पायलट की रिहाई का एलान कर दिया था. कल यानी शुक्रवार को अभिनंदन अपने वतन वापस लौट आए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).