बॉलीवुड

ईशा गुप्ता इस स्पेनिश बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट, फोटो शेयर कर की आधिकारिक घोषणा

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कुछ ही दिनों पहले इस बात का खुलासा किया था कि वो स्पेन के एक शख्स को डेट कर रही हैं. ईशा ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड कोरोना वायरस के लॉकडाउन के बीच स्पेन में फंसे हुए हैं और ऐसे में वो लगातार उनसे बात करके उनके स्वास्थ की जानकारी लेती रहती हैं.

ईशा गुप्ता इस स्पेनिश बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट, फोटो शेयर कर की आधिकारिक घोषणा
ईशा गुप्ता और उनके बॉयफ्रेंड (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) ने कुछ ही दिनों पहले इस बात का खुलासा किया था कि वो स्पेन के एक शख्स को डेट कर रही हैं. ईशा ने बताया था कि उनके बॉयफ्रेंड कोरोना वायरस (Coronavirus) के लॉकडाउन (Lockdown) के बीच स्पेन में फंसे हुए हैं और ऐसे में वो लगातार उनसे बात करके उनके स्वास्थ की जानकारी लेती रहती हैं. अब ईशा ने आज सोशल मीडिया पर आधिकारिक घोषणा करते हुए इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो किसी डेट कर रही हैं. ईशा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है.

ईशा के बॉयफ्रेंड का नाम Manuel Campos Guallar और वो स्पेन के बिजनेसमैन हैं. ईशा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में उनके बॉयफ्रेंड ब्लैक सूट में नजर आए तो वहीं ईशा भी काफी आकर्षक अंदाज में नजर आईं. ईशा ने इस फोटो को कैप्शन दिया, "टी एमो मुचो मी आर्मर." इसका अर्थ है, "मैं आपसे बेहद प्रेम करती हूं."

 

View this post on Instagram

 

te amo mucho mi amor ♥️

A post shared by Esha Gupta🌎 (@egupta) on

ईशा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए हुए अपने इंटरव्यू में बताया था, "स्पेन में रह रहे मेरे बॉयफ्रेंड आइसोलेशन में है और हर तरह की सावधानी भी बारत रहे हैं. वो मुझे इस वायरस के बारे में बता रहे थे और लॉकडाउन के लिए मानसिक रूप से तैयार भी थे. मैं उन्हें रोज फोन करती हूं और वीडियो कॉल के जरिये उनके स्वास्थ का ध्यान रखती हूं. वो बहुत ही शांत स्वभाव के हैं और उनका असर मुझपर भी हो रहा है."

ये भी पढ़ें: Esha Gupta Hot Photo: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने बिकिनी पहनकर पोस्ट की सेक्सी फोटो, इंटरनेट पर हुई Viral

गौरतलब है कि ईशा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और सेक्सी फोटोज से तहलका मचाती नजर आ चुकी हैं. आए दिन उनकी एक से बढ़कर एक फोटो इंटरनेट पर देखने को मिलती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).