Disha Patani ने Tiger Shroff और उनके परिवार संग मनाया अपना 29वां जन्मदिन, देखें ये स्पेशल Party Photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने बीते रविवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाया. लॉकडाउन एक चलते जहां दिशा ने इसे आउटडोर सेलिब्रेट नहीं किया वहीं वो अपने इस स्पेशल दिन को अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करती नजर आईं.
Disha Patani Birthday Party Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने बीते रविवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाया. लॉकडाउन एक चलते जहां दिशा ने इसे आउटडोर सेलिब्रेट नहीं किया वहीं वो अपने इस स्पेशल दिन को अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार के साथ मिलकर सेलिब्रेट करती नजर आईं. दिशा ने सोशल मीडिया पर कई सारी फोटोज शेयर की है जिसमें वो टाइगर, उनकी बहन कृष्णा श्रॉफ और मॉम आयशा श्रॉफ संग जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आईं.
टाइगर का परिवार मुंबई में दिशा के लिए उनकी फैमिली से कम नहीं है और इसलिये वो अपना जायदा से ज्यादा समय उनके साथ ही नजर आती हैं. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई सारी फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो हॉट अंदाज में टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के साथ अपने जन्मदिन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आईं.
View this post on Instagram
टाइगर के साथ दिशा के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन फोटोज को देखने के बाद एक बार फिर मीडिया में उनके रिलेशनशिप की चर्चा शुरू हो चली है. लॉकडाउन के इस समय में दिशा पटानी की इन हाउस सेलिब्रेशन की ये फोटोज भी काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि हाल ही में टाइगर और दिशा पर लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2021 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

