Sanoj Mishra Rape Case: बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार, छोटी शहर की लड़की से कई बार दुष्कर्म का आरोप; वायरल गर्ल मोनालिसा को भी ऑफर की थी फिल्म
बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जिन्होंने हाल ही में महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म ऑफर की थी, उन्हें रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है.
Bollywood Director Sanoj Mishra Arrested: बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जिन्होंने हाल ही में महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा को अपनी फिल्म ऑफर की थी, उन्हें रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट से उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद नबी करीम पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता एक छोटे शहर से ताल्लुक रखती है और फिल्मों में करियर बनाना चाहती थी. 2020 में उसकी मुलाकात टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए सनोज मिश्रा से हुई थी.
धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और फिर 17 जून 2021 को डायरेक्टर ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया. जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से मना कर दिया, तो सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी, जिससे डरकर वह मिलने पहुंची.
ये भी पढें: फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ्तार
Monalisa will soon be a movie star!
She gets a film offer... Writer-director Sanoj Mishra signed her for The Diary of Manipur.#MonaLisa #Film #Sanojmishra #TheDiaryofManipur pic.twitter.com/CpLvSJRqFF
— विकास प्रताप सिंह राठौर🚩🇮🇳 (@V_P_S_Rathore) January 31, 2025
नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
अगले दिन यानी 18 जून 2021 को भी सनोज मिश्रा ने दोबारा आत्महत्या की धमकी देकर पीड़िता को रेलवे स्टेशन बुलाया. वहां से वह उसे एक रिजॉर्ट ले गया, जहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और फिर बार-बार मिलने के लिए मजबूर करता रहा.
FIR के मुताबिक, सनोज मिश्रा ने शादी का झांसा देकर कई जगहों पर उसे बुलाया और शारीरिक शोषण किया. साथ ही, उसने यह भी वादा किया कि वह उसे बॉलीवुड में काम दिलाएगा.
वायरल गर्ल मोनालिसा को दी थी फिल्म ऑफर
गौरतलब है कि हाल ही में सनोज मिश्रा ने महाकुंभ मेले में मोती बेचकर मशहूर हुई मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म "द डायरी ऑफ 2025" में कास्ट करने का ऐलान किया था. खबरें थीं कि वह मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे थे. लेकिन अब, उनकी गिरफ्तारी से यह मामला नया मोड़ ले सकता है.
सनोज मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे युवाओं को ऐसी झूठी उम्मीदों और धोखाधड़ी से सतर्क रहने की जरूरत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

