Anurag Kashyap Official Statement: अनुराग कश्यप ने #MeToo आरोपों को बताया झूठा, अपने वकील के जरिए जारी किया ये अधिकारिक बयान
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर हाल ही में एक अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके अब उन्होंने अपने वकील के जरिए अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए इन सभी इल्जामों को झूठा और बेबुनियाद बताया है.
- Read in
- English
Anurag Kashyap Official Statement on #MeToo Allegations: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर हाल ही में एक अभिनेत्री ने यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके अब उन्होंने अपने वकील के जरिए अपना आधिकारिक बयान जारी करते हुए इन सभी इल्जामों को झूठा और बेबुनियाद बताया है. इस स्टेटमेंट में उनके वकील ने कहा कि अनुराग को कानून के तहत उनके सभी अधिकारों की जानकारी दी गई है जिसका वो पूरा इस्तेमाल भी करेंगे.
अनुराग ने रविवार को एक के बाद एक कई सारे ट्वीट करके अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत करार दिया था और कहा था कि उनके मुंह बंद करवाने की ये एक साजिश है. अनुराग की वकील प्रियंका खिमानी ने अपने बयान में कहा, "मेरे क्लाइंट पर लगे झूठे आरोपों से उन्हें काफी तकलीफ हुई है. ये सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं. ये बेहद दुख की बात है कि 'मी टू' जैसे अभियान का गलत इस्तेमाल करके इसका उपयोग किसी का चरित्र हनन करने के लिए किया जा रहा है."
View this post on Instagram
Here is the statement from my lawyer @priyankakhimani on my behalf .. thank you
आपको बता दें कि अभिनेत्री ने कश्यप के खिलाफ आरोप लगाते हुए ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. अपने इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री कर्लायाली को भी टैग कर दिया और निर्देशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
उनके आरोपों को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ट्वीट करके उन्हें अपनी विस्तृत शिकायत दर्ज करने को कहा. इस बात को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी ट्विटर पर अनुराग कश्यप के खिलाफ अपना मोर्चा खोलते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.
वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, टिस्का चोपड़ा और एक्टर मोहम्मद जीशान अय्यूब ने अनुराग का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

