Son of Sardaar 2 First Look: अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज (View Poster)
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है. इस पोस्टर में अजय सरदार के लुक में टैंक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो उनके किरदार की दमदार वापसी का संकेत दे रहा है.
Son of Sardaar 2 First Look: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है. इस पोस्टर में अजय सरदार के लुक में टैंक पर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो उनके किरदार की दमदार वापसी का संकेत दे रहा है. 'The Return of The Sardaar' टैगलाइन के साथ सामने आया यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "The Return of the Sardaar. #SOS2 in cinemas near you on 25th July." यह फिल्म 2012 में आई हिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है, जिसमें इस बार मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है जबकि इसका निर्माण देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर किया है. पोस्टर से यह साफ हो रहा है कि इस बार एक्शन, एंटरटेनमेंट और इमोशन का डोज पहले से कहीं ज्यादा होने वाला है.पोस्टर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी जबरदस्त हैं. कई यूज़र्स दिवंगत अभिनेता मुकुल देव को याद करते हुए इमोशनल हो गए हैं, जिनका किरदार पहली फिल्म में खासा लोकप्रिय हुआ था.
'सन ऑफ सरदार 2' का फर्स्ट लुक पोस्टर:
View this post on Instagram
'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना यह होगा कि क्या यह सीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट की तरह धमाल मचाने में कामयाब हो पाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

