जरुरी जानकारी

सोनम कपूर ने की प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ लिखे गये आर्टिकल की आलोचना

अमेरिकी गायक निक जोनस के भाई जॉ जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की है.....यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है.....

सोनम कपूर ने की प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ लिखे गये आर्टिकल की आलोचना
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credit-People)

मुंबई: अमेरिकी गायक निक जोनस (Nick Jonas) के भाई जॉ जोनस (Joe Jonas) और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की है जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है. यह लेख ‘द कट’ (The Cut) वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ (Mariah Smith) ने लिखा है. इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनास ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं.’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है.

लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड (Hollywood) में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया. जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है.

बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया.

‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर (Tweet) हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है. हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है.'' अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया. वहीं जॉ जोनास ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए.

अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया.’’ गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है.

यह भी पढ़ें:  निक जोनस की इस बात पर फिदा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का दिल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).