बॉलीवुड

निक जोनस की इस बात पर फिदा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का दिल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं. 1 और 2 दिसंबर को दोनों की शादी क्रिस्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी.

निक जोनस की इस बात पर फिदा हो गया था प्रियंका चोपड़ा का दिल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credit-ANI)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं. 1 और 2 दिसंबर को दोनों की शादी क्रिस्चियन और हिन्दू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी. 4 दिसम्बर को दिल्ली में दोनों की शादी का रिसेप्शन भी रखा गया था. इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे. पीएम मोदी ने प्रियंका और निक को शादी की शुभकामनाएं भी दी. इसके बाद 5 दिसंबर को निकयंका ने शादीशुदा जोड़े के तौर पर अपना पहला इवेंट अटेंड किया. अब प्रियंका और निक वापिस मुंबई आ चुके हैं.

एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते के बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्हें निक के बारे में क्या सबसे ज्यादा पसंद है. प्रियंका ने कहा कि, "महिलाओं से यह उम्मीद लगाई जाती है कि शादी के बाद वे अपना फोकस शिफ्ट कर लें लेकिन निक मुझसे इस प्रकार की कोई भी उम्मीद नहीं रखते हैं. निक कहते हैं कि मुझे सपने देखने चाहिए और मुझे वही करना चाहिए जो मैं चाहती हूं."

 

View this post on Instagram

 

And forever starts now... ❤️ @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें:-  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को PM मोदी ने दिया ये खास तोहफा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम को भी देखा जाएगा. शोनाली बोस इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).