Sitaare Zameen Par Trailer Update: आमिर खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनकी आगामी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर अब रिलीज के लिए तैयार है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से UA सर्टिफिकेट मिल चुका है और इसकी लंबाई 3 मिनट 29 सेकंड बताई जा रही है. 'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर अगले हफ्ते ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा, इस ट्रेलर को अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' के साथ भी अटैच किया जाएगा, जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
गौरतलब है कि 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है. आमिर खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में फैंस इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगा रहे हैं. फिल्म से जुड़े बाकी डिटेल्स को लेकर भी जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की संभावना है.
'रेड' के साथ 'सितारे जमीन जमीन पर' का ट्रेलर:
View this post on Instagram











QuickLY