Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में किचन ड्रामा, मालती चाहर ने रोटी बनाने के नाम पर शुरू किया वॉर
वीकेंड के वार के बाद भी बिग बॉस 19 के घर का मौसम रुख बदल रहा है. मालती चाहर के आते ही घर में कोई ना कोई, किसी ना किसी से भिड़ रहा है. पहले मालती ने तान्या मित्तल की पोल खोली और उन्हें पूल में धक्का दिया, लेकिन अब वो घर के बाकी कंटेस्टेंट के साथ भी भिड़ गई हैं. मालती ने गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, और नेहल के साथ किचन में ही वार शुरू कर दिया है.
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर : वीकेंड के वार के बाद भी बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के घर का मौसम रुख बदल रहा है. मालती चाहर के आते ही घर में कोई ना कोई, किसी ना किसी से भिड़ रहा है. पहले मालती ने तान्या मित्तल की पोल खोली और उन्हें पूल में धक्का दिया, लेकिन अब वो घर के बाकी कंटेस्टेंट के साथ भी भिड़ गई हैं. मालती ने गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, और नेहल के साथ किचन में ही वार शुरू कर दिया है.
कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अकेले ही मालती किचन में खाना बनाने को लेकर घर वालों से भिड़ती दिख रही हैं. मालती को रोटी बनाने का काम दिया गया है, लेकिन उन्हें इस काम में किसी और की भी मदद चाहिए. मालती का कहना है कि वो अकेले रोटी बेल और सेंक नहीं सकती. प्रोमो में मालती किचन में छोटी-छोटी रोटी बनाती हैं और सेंकने के लिए किसी को बुलाती हैं, लेकिन कुनिका का कहना है कि ये काम अकेले ही करना होगा. मालती काम को अकेले करने से मना कर देती हैं, जिसके बाद गौरव रोटियों का साइज बड़ा रखने के लिए कहते हैं, लेकिन मालती गौरव को जवाब देते हुए कहती हैं कि आपको बोलने की जरूरत नहीं है…हम कर लेंगे…या फिर आप खुद आकर लो. वहीं नीलम, अमाल और जीशान को जाकर बताती है कि जो-जो मालती को रोटी बनाने में मदद कर रहा है, वो एक-एक को जवाब दे रही है. वो मालती को डायन भी कहती हैं. ऐसे में अमाल कहते हैं कि चलो अब जाकर एक अच्छा खिलाड़ी आया है. यह भी पढ़ें : फ्लाइट में वेज मांगने पर परोसा नॉनवेज, कहा- मीट के आसपास से खा लीजिए, 85 वर्षीय यात्री की हुई मौत
शो में तान्या मित्तल और मालती दोनों ही मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर भी दिखने वाली हैं. तान्या अमाल से कहेंगी कि वो घर में खेलने नहीं बल्कि दिन काटने आया है, जबकि मालती अशनूर कौर और नेहल की पोल खोलती दिखेंगी. वो नेहल को सेल्फिश और झूठी बोलती हैं और अशनूर को जिद्दी और बदतमीज. शो में इस हफ्ते नॉमिनेशन भी होने वाला है. कहा जा रहा है कि इस हफ्ते सलमान खान दो कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं. पिछले हफ्ते शो में नॉमिनेशन नहीं रखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2025 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

