बच्चन फैमिली के बाद अनुपम खेर की मां समेत परिवार के 4 लोग कोरोना पॉजिटिव
अनुपम ने बताया कि एक तरफ जहां उनका टेस्ट नेगेटिव आया है वहीं उनके भाई राजू और उनकी पत्नी और भतीजी वृंदा का टेस्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि अच्छी खबर ये है कि सभी के अन्दर कोरोना के बेहद ही सामान्य लक्षण मिले है.
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब बॉलीवुड की एक फैमिली कोरोना की चपेट में आ गई है. हम बात कर रहें हैं अनुपम खेर के परिवार की. बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर ने एक वीडियो शेयर करके बताया है कि उनकी मां दुलारी सहित उनके भाई, भाभी और भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अनुपम खेर ने अपने इस वीडियो में बताया कि उनकी मां दुलारी की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी. उन्हें भूख भी नहीं लग रही थी. जिसके बाद उनका ब्लड टेस्ट करवाया गया. लेकिन सब सामान्य रहा लेकिन बाद वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई. जिसके बाद अनुपम खेर और उनके भाई राजू ने भी कोरोना टेस्ट करवाया है.
अनुपम ने बताया कि एक तरफ जहां उनका टेस्ट नेगेटिव आया है वहीं उनके भाई राजू और उनकी पत्नी और भतीजी वृंदा का टेस्ट पॉजिटिव आया है. हालांकि राहत की खबर ये है कि सभी के अन्दर कोरोना के बेहद ही सामान्य लक्षण मिले है. अनुमप खेर की मां दुलारी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
This is to inform all that my mother Dulari is found Covid + (Mildly). We have admitted her into Kokilaben Hospital. My brother, bhabhi & niece inspite of being careful have also tested mildly positive.I got myself tested as well & I have tested negative. @mybmc is informed.!🙏 pic.twitter.com/EpjDIALft2
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 12, 2020
अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने इस बारे में बीएमसी को जानकारी दे दी है. जिसके बाद उनके घर को भी सैनिटाइज किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2020 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

