बॉलीवुड

पानी फाउंडेशन: 'सत्यमेव जयते वॉटर कप' में महाराष्ट्र के गांव की बड़ी जीत, आमिर खान ने दी बधाई

आमिर खान ने उस गांव को बधाई संदेश देते हुए ट्विटर पर स्पेशल मैसेज पोस्ट किया है

पानी फाउंडेशन: 'सत्यमेव जयते वॉटर कप' में महाराष्ट्र के गांव की बड़ी जीत, आमिर खान ने दी बधाई
आमिर खान (Photo Credits: Instagram)

सुपरस्टार आमिर खान ने 'सत्यमेव जयते वॉटर कप 2018' जीतने के लिए महाराष्ट्र के एक गांव ताकेवाड़ी अंधाली को बधाई दी. उन्होंने इसमें हिस्सा लेने वाले महाराष्ट्र के सभी गांवों को बधाई देते हुए कहा कि सूखे के खिलाफ हर किसी की जीत हुई है.

'पानी फाउंडेशन' के संस्थापक आमिर ने ट्वीट कर कहा, "पानी के लिए साथ आने और पानी फाउंडेशन को आत्मविश्वास और प्रेरणा देने और इस यात्रा को खूबसूरत बनाने के लिए आप सभी का आभार."

उन्होंने कहा, "सत्यमेव जयते वॉटर कप 2018 का पहला पुरस्कार जीतने के लिए मान तालुका से ताकेवाडी को बधाई. आपका काम प्रेरणादायक है और इसमें भाग लेने वाले महाराष्ट्र के सभी गांवों को बधाई...हर किसी की सूखे के खिलाफ जीत हुई है."

'सत्यमेव जयते वॉटर कप' पानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक वार्षिक प्रतियोगिता है, जिसमें वर्षा जल संचयन और वॉटरशेड प्रबंधन में बेहतरीन काम करने वाले गांव को पुरस्कृत किया जाता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2018 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).