राहुल गांधी के BJP से सांठगांठ वाले बयान पर बोले पी चिदंबरम, किसी भी ने नहीं दिया ऐसा बयान
कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में सोमवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एक बार फिर से सोनिया गांधी (Interim President Rahul Gandhi) को सौंप दी गई. लेकिन ठीक उससे पहले राहुल गांधी के एक बयान को लेकर CWC में मामला गरमा गया था. जो बाद में शांत हो गया. वहीं इस मसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) का बयान आया है, न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पत्र लिखा है वे निश्चित रूप से भाजपा के विरोधी हैं जैसा कि मैं हूं या श्री राहुल गांधी हैं. हमेशा असंतोष होता है, वास्तव में, यह कुछ असंतोष है जो बदलाव लाता है. जब तक असंतोष नहीं होगा, तब तक बदलाव नहीं होगा.