Bigg Boss 14: 'बिग बॉस 13' विनर सिद्धार्थ शुक्ला को सीजन 14 के लिए किया गया अप्रोच? पढ़ें डिटेल्स
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. हाल ही में सलमान ने इस शो के कुछ प्रोमो भी रिलीज किया थे. इसके बाद खबर आई कि इस शो को एक महीने देरी से प्रसारित किया जाएगा.
Bigg Boss 14 Update: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 14' को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. हाल ही में सलमान ने इस शो के कुछ प्रोमो भी रिलीज किया थे. इसके बाद खबर आई कि इस शो को एक महीने देरी से प्रसारित किया जाएगा. अब मीडिया में आई लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, इस शो के 14वें सीजन के लिए पिछले सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को अप्रोच किया गया था.
द खबरी नाम के एक ट्विटर हैंडल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि सिद्धार्थ को दो हफ्तों के लिए बिग बॉस 14 के घर में एंट्री करने के लिए अप्रोच किया गया है. शो के शुरुआती एपिसोड्स में एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने सिद्धार्थ को ऑफर दिया गया है."
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन, पवित्रा पुनिया और जान कुमार सानू होंगे बिग बॉस 14 का हिस्सा?
Breaking #BB14#SidharthShukla has been approached to enter the house for two weeks to create some buzz and excitement.
Rt if Excited
— The Khabri (@TheRealKhabri) August 25, 2020
हाल ही में खबर आई थी कि इस बार यहां लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का थीम रखा जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें तो शो में इस बार कुमार सानु के बेटे जान कुमार, पवित्र पुनिया, जैस्मिन भसीन और निया शर्मा समेत अन्य सेलिब्रिटीज नजर आ सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

