बॉलीवुड

Sadak 2 Song Dil Ki Purani Sadak: संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 का नया गाना हुआ रिलीज, हर आशिक दिल को छू लेगा ये सॉन्ग

महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 अगस्त को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही हैं.

Sadak 2 Song Dil Ki Purani Sadak: संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 का नया गाना हुआ रिलीज, हर आशिक दिल को छू लेगा ये सॉन्ग
सड़क 2 का नया गाना (Image Credit: YouTube)

Sadak 2 Song Dil Ki Purani Sadak: संजय दत्त (Sanjay Dutt) के 90 दशक की फिल्म सड़क (Sadak) का सीक्वल बनकर तैयार हैं. सड़क 2 (Sadak 2) नाम से इस फिल्म में संजय दत्त के साथ इस बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) नजर आ रहे हैं. फिल्म का नया गाना दिल की पुरानी सड़क (Dil Ki Purani Sadak) का वीडियो अब रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क के कई सीन्स के साथ आज के दौर में संजय दिखाई दे रहे हैं. इस गाने में संजू बाबा टूटे दिल के साथ अपने प्यार के खोने के गम में डूबे नजर आ रहे हैं.

सिंगर केके की आवाज में गाया हुआ ये गाना हर टूटे आशिक दिल को छू लेने की कूवत रखता है. वो हमेशा की इस गाने में भी कमाल करते नजर आ रहे हैं. इस गाने के बोल लिखे विजय विजावत ने जबकि म्यूजिक दिया है समिव्ध मुखर्जी और उर्वी ने. यह भी पढ़े: Sadak 2 Release Date: आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर स्टारर सड़क 2 का पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 अगस्त को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही हैं. हालांकि ये फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना वायरस चलते हुए लॉकडाउन के कारण मेकर्स ने इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).