देश

BSP Chief Mayawati Attacks Yogi Govt: यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना

यूपी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सूबे में हत्या, गैंगरेप सहित कई घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं. विपक्ष लगातार राज्य की योगी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच बीएसपी चीफ मायावती ने सूबे में बढ़ रहे कोरोना के मामले और आजमगढ़ मंडल में पत्रकार की हुई हत्या को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है.

BSP Chief Mayawati Attacks Yogi Govt: यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर मायावती ने साधा योगी सरकार पर निशाना
मायावती (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 25 अगस्त. यूपी में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सूबे में हत्या, गैंगरेप सहित कई घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं. विपक्ष लगातार राज्य की योगी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच बीएसपी चीफ मायावती ने सूबे में बढ़ रहे कोरोना के मामले और आजमगढ़ मंडल में पत्रकार की हुई हत्या को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी काल में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब तो लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया जगत के लोग भी यहां आए दिन हत्या व जुर्म के शिकार हो रहे हैं। आजमगढ़ मंडल में हुई पत्रकार की हत्या इसका ताजा उदाहरण है. यह भी पढ़ें-Priyanka Gandhi Attacks Yogi Govt: प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-सीएम बताते हैं सरकार की स्पीड और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है

ANI का ट्वीट-

ज्ञात हो कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है. प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्.ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है. यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).