Saif Ali Khan to pen his Autobiography: सैफ अली खान लिखेंगे अपनी आत्मकथा, किताब में शामिल होंगी ये अहम बातें, पढ़ें पूरी जानकारी
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि सैफ अली खान जल्द ही अपने जीवन पर आधारित एक किताब लिखने जा रहे हैं.
Saif Ali Khan to pen his Autobiography: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक अहम खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि सैफ अली खान जल्द ही अपने जीवन पर आधारित एक किताब लिखने जा रहे हैं. अपनी इस आत्मकथा किताब में वो अपने परिवार, घर-संसार, अपनी सफलता और फेलियर से जुड़े किस्सों के बारे में बताएंगे.
इसी के साथ इस किताब में वो अपनी प्रेरणा और अपने जीवन के प्रभावशाली लोगों का भी उल्लेख करेंगे. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने आज ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि हार्पर कॉलिंस प्रकाशन द्वारा इस किताब को प्रकाशित किया जाएगा. ये किताब 2021 में रिलीज की जाएगी.
NEWS... #SaifAliKhan to pen autobiography... The actor will open up about family, home, his successes and failures, his influences and inspirations and, of course, films... #HarperCollinsIndia will publish the autobiography... Will be out in 2021. pic.twitter.com/lPvEQvlwL8
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 25, 2020
लॉकडाउन में जहां एक्टर्स और अन्य कलाकार अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा नहीं पर पाए हैं वहीं सैफ ने अपने इस समय का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपनी आत्मकथा लिखने का फैसला किया है.
बात करें सैफ की पर्सनल लाइफ की हाल ही में खबर आई कि करीना गर्भवती हैं. इस खबर के चलते उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है. वर्कफ्रंट पर सैफ हाल ही में 'जवानी जानेमन' और 'दिल बेचारा' में नजर आए थे. कयास लगाया जा रहा है कि वो फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

